
वापी, वलसाड।
वलसाड ज़िला लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दमन से सूरत की ओर ले जाई जा रही विदेशी शराब की खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में एलसीबी ने ₹2,61,354 की विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम वीर सिंह (IPS) और वलसाड ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के निर्देश पर एलसीबी वलसाड की टीम प्रोहिबिशन अपराधों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान एलसीबी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वापी कब्रिस्तान रोड, जनता अपार्टमेंट के सामने एक सफेद रंग की हुंडई i-20 कार को रोका गया।
कार की तलाशी लेने पर भारतीय निर्मित विदेशी शराब की व्हिस्की और वोडका की कुल 934 बोतलें (227.880 लीटर) बरामद की गईं, जिनकी कीमत ₹2,61,354 आंकी गई है। इसके अलावा ₹3 लाख कीमत की कार, एक मोबाइल फोन और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी जब्त की गई। कुल मिलाकर ₹5,66,354 का मुद्दामाल पुलिस ने कब्जे में लिया है।
इस मामले में कार के क्लीनर, 22 वर्षीय शिवांग उर्फ शिवु, निवासी गोयंदी, तहसील गणदेवी, जिला नवसारी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कार चालक कृपल उर्फ कुकु मगनभाई पटेल, निवासी भाठला, गणदेवी, नवसारी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी प्रोहिबिशन एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। एलसीबी वलसाड द्वारा आरोपी और जब्त मुद्दामाल को आगे की जांच के लिए वापी टाउन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply