

वलसाड। गुजरात में शराबबंदी कानून के तहत चल रही विशेष ड्राइव के दौरान Vapi Town Police Station ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक TATA ACE टेंपो से 42 बॉक्स में भरी भारतीय निर्मित विदेशी व्हिस्की और टिन बीयर की खेप जब्त की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई से सूरत की ओर जा रहे नेशनल हाईवे-48 पर बलीठा स्थित बॉम्बे होटल के सामने टेंपो नंबर MH-01-CR-4750 को रोका गया। तलाशी के दौरान 42 बॉक्स में कुल 648 बोतल/टिन (कुल 298 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,82,600 रुपये आंकी गई है। साथ ही एक मोबाइल फोन (5,000 रुपये) और टेंपो (5,00,000 रुपये) जब्त कर कुल 7,87,600 रुपये का मुद्दामाल कब्जे में लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह (IPS) के मार्गदर्शन, वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के निर्देशन तथा नायब पुलिस अधीक्षक बी.एन. दवे (वापी डिवीजन) के नेतृत्व में की गई। वापी टाउन पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक एम.पी. पटेल की देखरेख में सर्विलांस स्टाफ के पीएसआई आर.डी. पाटील, एएसआई प्रदीपसिंह प्रतापसिंह (ब.नं. 1054), ए.पो.को. कृपालसिंह चंदुभाई चौहान (ब.नं. 1174), आ.पो.को. भवानीसिंह भूपतसिंह (ब.नं. 302) तथा ए.पो.को. अल्पेशकुमार भीमाभाई (ब.नं. 1015) ने टीम वर्क से यह सफलता हासिल की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
इस मामले में टेंपो चालक दर्शकभाई उर्फ जाड़ीयो पुत्र भरतभाई रामचंद्र जोशी (उम्र 38 वर्ष), निवासी भावनगर, को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब की खेप भरवाने/मंगवाने वाला दिव्येश नामक आरोपी फरार है और उसे वांटेड घोषित किया गया है। इस संबंध में गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए), 81 और 98(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply