


आम आदमी पार्टी के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव के प्रयासों से गीतानगर वार्ड नंबर 10 में एक निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में तुलिप हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर श्री मति ममता यादव और उनकी टीम उपलब्ध रही, जिन्होंने क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
मेडिकल कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य आमजन, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर अरविंद यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply