वलसाड रूरल थाना के चोरी केस का फरार आरोपी एलसीबी के हत्थे चढ़ा

वलसाड जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वलसाड जिला लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। वलसाड रूरल पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज घरफोड़ चोरी के मामले में वांछित आरोपी को वलसाड एलसीबी की टीम ने वापी से गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, सूरत रेंज प्रेम वीर सिंह (IPS) तथा वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के निर्देशों एवं एलसीबी वलसाड के पुलिस निरीक्षक उत्सव बारोट के मार्गदर्शन में की गई। पेट्रोलिंग के दौरान एलसीबी के पुलिसकर्मियों को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर वलसाड रूरल थाना के अपराध क्रमांक 11200011250022/2025, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए), 331(3) व 331(4) के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र मंगलाराम लसाराम माली (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव मिठोडा, वेरा फलिया, तालुका शिवाणा, जिला बालोतरा, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच के लिए वलसाड रूरल पुलिस थाना को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ डूंगरा पुलिस थाना में घरफोड़ चोरी व चोरी से संबंधित धाराओं में तथा आनंद जिले के उमरेठ पुलिस थाना में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई को एलसीबी वलसाड की टीम ने टीमवर्क के साथ अंजाम दिया, जिसमें पुलिस उप निरीक्षक जे.जी. परमार, एएसआई विजय माधवराव पाटील पो.को राहुल गुलाब भाई नायका, परेश रघजी भाई चौधरी, हारिश कमरुल खान की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *