शराब माफिया पर DIG निरलिप्त राय का शिकंजा, करोड़ों का मुद्दामाल जब्त

20 फरवरी 2026 को स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने पश्चिम कच्छ जिले के भुज तालुका अंतर्गत वडवाला गांव (सर्वे नंबर 39) में बड़ी प्रोहिबिशन कटिंग रेड को अंजाम दिया। यह कार्रवाई Gujarat Prohibition Act की धाराओं 65(A)(E), 81, 83, 98(2), 116(B) तथा Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023 की धाराओं 111(2)(B), 111(3)(4), 238 के तहत की गई। रेड के दौरान 56,088 बोतलें भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹4,00,85,270/- आंकी गई है। साथ ही शराब की ढुलाई में प्रयुक्त 2 टाटा ट्रक, 3 टाटा मिनी ट्रक और 1 महिंद्रा पिकअप जब्त की गई, जिनकी कुल कीमत ₹1,08,21,000/- बताई गई है। इसके अलावा 2 मोबाइल फोन और 1 तिरपाल भी जब्त किया गया। कुल मिलाकर कार्रवाई में ₹5,09,06,270/- का मुद्दामाल बरामद हुआ है।

पुलिस ने जसराम जगा भरवाड़ (विक्रम, रापर कच्छ) और विशाल बीरेन करमाकाम (मेघपर, बोरीची कच्छ) को गिरफ्तार कर पड्डर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है, जबकि इस मामले में 23 आरोपी वांछित हैं। वांछित आरोपियों में नवज्योत उर्फ नवघन राजगोर माराज, अनुपसिंह अभेसिंह राठौड़, देवेंद्र उर्फ देवो खोदीदास कापड़ी जैसे लिस्टेड बूटलेगर तथा मुस्तफा उर्फ राहुल उर्फ महाकाल जब्बरखान पठान (मेवात, हरियाणा) बतौर सप्लायर शामिल हैं। अन्य आरोपियों में वाहन मालिक, चालक और सहयोगी शामिल हैं।

SMC की इस बड़ी कामयाबी को विभाग के वरिष्ठ अधिकारी DIG Nirlipt Rai के मार्गदर्शन और सख्त निगरानी का परिणाम माना जा रहा है। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और सख्त रुख के चलते अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पश्चिम कच्छ में संगठित शराब नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *