LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

दो साल बाद जागा सिस्टम:अमित कांबले की पहल लाई रंग, सताधार सोसायटी में समस्या का समाधान

वर्ष 2023 में वापी की सताधार सोसायटी में अंडरग्राउंड केबल डालने के बाद DGVCL द्वारा सड़क पर बने गड्ढों का समुचित समारकर्म नहीं किया गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस गंभीर समस्या को लेकर वलसाड जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अमित कांबले द्वारा नवंबर 2025 में तालुका स्वागतम कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय कलेक्टर महोदय ने सताधार सोसायटी की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में 24 दिसंबर 2025 को DGVCL द्वारा सोसायटी में बने सभी गड्ढों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई नहीं जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *