LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई,लवाछा क्षेत्र से 2.095 किलो गांजा बरामद

Laxyavaidh / Krishna G. Jha

वलसाड जिले के डूंगरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत लवाछा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.095 किलोग्राम अवैध गांजा के जथ्थे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बालक को भी कानून के संघर्ष में पाया गया है।
यह कार्रवाई मे. पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेमवीर सिंह (IPS), सूरत रेंज एवं वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक श्री युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के मार्गदर्शन में तथा वापी विभाग के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एन. दवे के निर्देशन में की गई।
डूंगरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री एस.पी. गोहिल को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में
(1) आदित्यकुमार राजुप्रसाद चंद्रवंशी (उम्र 21),
(2) अंकित पुत्र गजराजदेव रामदुलारे पाल (उम्र 25),
(3) अवजीत कुमार पुत्र रणजीत प्यारे यादव (उम्र 20)
तथा एक बाल किशोर शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना पास-परमिट के रखा गया 2.095 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,04,750 है, इसके अलावा तीन मोबाइल फोन (₹15,000), एक वजन कांटा (₹500) तथा अन्य सामग्री जब्त की है। कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत ₹1,20,250 आंकी गई है।
डूंगरा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 की धारा 8(c), 20(b)(ii)(b), 29 तथा जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन) एक्ट 2015 की धारा 78 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक श्री एस.पी. गोहिल, पी.एस.आई. श्री के.आर. चोटलिया, पी.एस.आई. आर.बी. परमार, ए.एस.आई. शंभुभाई धरमशीभाई सहित डूंगरा पुलिस की पूरी टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *