LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

वापी टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अर्टीगा कार से 2.88 लाख रुपये का अवैध शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Laxyavaidh/Krishna G. Jha


वापी, वलसाड। वलसाड ज़िले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए वापी टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अर्टीगा कार नंबर MH 02 FX 9561 से बिना पास-परमिट के ले जाई जा रही भारतीय निर्मित विदेशी शराब और बीयर का भारी जखीरा बरामद किया है। जप्त की गई शराब की कुल मात्रा 936 बोतल/टीन (कुल 206.88 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,88,000 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डाभेल चेक पोस्ट के पास सागाकाशा बिल्डिंग के सामने सार्वजनिक सड़क पर की गई। जांच के दौरान कार चालक भारतकुमार रामआशीषसिंह यादव (23 वर्ष) और उसके साथ बैठे दीनानाथ प्रभुसिंह यादव (38 वर्ष) को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने अवैध शराब के साथ-साथ 5 लाख रुपये कीमत की अर्टीगा कार, एक मोबाइल फोन समेत कुल 7,88,000 रुपये का मुद्दामाल जप्त किया है।
पूछताछ में सामने आया कि यह अवैध शराब शंकर पंचमसिंह यादव द्वारा मंगवाई/भरवाई गई थी, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने उसे वॉन्टेड घोषित कर दिया है और उसकी तलाश जारी है।
इस मामले में वापी टाउन पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए), 81, 98(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में देशी-विदेशी शराब की अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *