LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

वापी टाउन पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल बाद आरोपी गिरफ्त में

वापी|लक्ष्यवेध समाचार
वापी टाउन पुलिस स्टेशन की टीम ने शराबबंदी (प्रोहिबिशन) के एक मामले में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वलसाड जिले में देशी-विदेशी शराब की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की धरपकड़ के अभियान के तहत की गई है।
सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेमवीर सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में तथा वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक श्री युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के निर्देशानुसार, वापी विभाग के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एन. दवे के मार्गदर्शन में यह प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वापी टाउन पुलिस स्टेशन सी-पार्ट में दर्ज प्रोहिबिशन एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आरोपी महेंद्र रमेश पटेल (उम्र 38 वर्ष), निवासी 142-4, पटेल फलिया, डोरी कडैया, नानी दमण, पिछले डेढ़ साल से फरार है और वापी टाउन क्षेत्र में नए बने बड़े गटरनाले के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर सर्वेलांस स्टाफ के पुलिस सब-इंस्पेक्टर आर.डी. पाटील, हेड कांस्टेबल ऋतुराजसिंह कीरतसिंह तथा पुलिस कांस्टेबल भवानिसिंह भूपतसिंह ने सतर्कता बरतते हुए वॉच-तपास शुरू की और आरोपी को मौके से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है।
इस पूरी कार्रवाई को वापी टाउन पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एम.पी. पटेल के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 यह कार्रवाई शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *