LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

आम आदमी पार्टी में अनुशासन की बड़ी कार्रवाई



बिपिन तोमर हटाए गए, रमीज़ हिरानी बने वापी के कार्यकारी शहर अध्यक्ष

वापी।
आम आदमी पार्टी ने संगठन में अनुशासन को लेकर सख़्त संदेश देते हुए वापी शहर इकाई में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पार्टी प्रोटोकॉल और पार्टी लाइन के खुले उल्लंघन के चलते श्री बिपिन तोमर को तत्काल प्रभाव से वापी शहर अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने साफ शब्दों में कहा है कि मनमानी और संगठन विरोधी गतिविधियों के लिए आम आदमी पार्टी में कोई स्थान नहीं है, चाहे पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।

इसी के साथ पार्टी ने संगठन को संभालने के लिए श्री रमीज़ हिरानी को वापी शहर का “कार्यकारी शहर अध्यक्ष” नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह कड़ा फैसला डॉ. राजीव पांडे, लोकसभा अध्यक्ष (वलसाड एवं डांग) तथा जितेंद्र देसाई, आम आदमी पार्टी वलसाड जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के माध्यम से लिया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई संगठन को अनुशासित, मज़बूत और चुनावी रूप से तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर आगे भी सख़्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *