
वापी | कृष्णा झा
वापी के सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मुकेश तिवारी को वलसाड ज़िला भारतीय जनता पार्टी का उपप्रमुख नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मुकेश तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।
पार्टी संगठन में उनकी कार्यशैली, अनुशासन और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उन्हें एक सशक्त और भरोसेमंद नेता के रूप में स्थापित करता है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर वापी के मशहूर व्यक्तित्व एवं भूमिहार समाज के वरिष्ठ पहलवान भाई ठाकुर तथा मामू चाय के नाम से प्रसिद्ध चाय व्यवसायी अविनाश गोवड़ा उर्फ़ बाबू भाई ने मुकेश तिवारी से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
दोनों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुकेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
शुभेच्छा मुलाक़ात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply