प्राचार्या डॉ. पूनम बी. चौहान के कुशल नेतृत्व में एक सप्ताह का MDP सम्पन्न

वापी/कृष्णा झा
चणोद कॉलोनी स्थित केशवजी भारमल सुमरिया एवं नटराज प्रोफेशनल साइंसेज़ कॉलेज, वापी में प्राचार्या डॉ. पूनम बी. चौहान के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में एक सप्ताह का मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कॉलेज के ऑडिटोरियम में 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित इस वर्कशॉप का आयोजन MDII, अहमदाबाद के सहयोग से सेल्फ-हेल्प फोरम के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे संपूर्ण वर्कशॉप अत्यंत इंटरएक्टिव, ज्ञानवर्धक और उद्देश्यपूर्ण रही।
कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रत्येक सत्र विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय-निर्माण कौशल, प्रबंधकीय सोच तथा व्यावहारिक मैनेजमेंट की समझ विकसित करने हेतु विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। विद्यार्थियों ने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन से जुड़े प्रबंधन अनुभव भी प्राप्त किए।
इस सफल शैक्षणिक आयोजन का प्रभावी समन्वय सेल्फ-हेल्प फोरम के संयोजक डॉ. दीपक एम. सांकी एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया। उनकी योजनाबद्ध कार्यशैली, अनुशासन और टीमवर्क ने कार्यक्रम को ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पूनम बी. चौहान ने MDII, अहमदाबाद के सभी सम्मानित वक्ताओं, आयोजक टीम एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में नेतृत्वकर्ता बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
यह MDP वर्कशॉप विद्यार्थियों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने की दिशा में कॉलेज की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *