पारडी के कोलक ग्राम में 26 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन, महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र

पारडी तालुका के कोलक ग्राम स्थित सत्संग भवन, मोटीमेढी में Entrepreneurship Development Institute of India (भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान), अहमदाबाद द्वारा आयोजित 26 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 31 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षक रीता विकास राणे एवं जाग्रुति एस. पटेल द्वारा 26 दिनों तक अलग-अलग सत्रों में प्रदान किया गया। समापन समारोह में संस्थान के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर पतंजलि चौधरी ने उद्यमिता विकास, स्वरोज़गार की संभावनाओं तथा इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम Accenture के सीएसआर सहयोग से 02 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। संस्थान ने यह भी बताया कि आगामी 18 महीनों तक प्रशिक्षित महिला उद्यमियों को व्यापार विकास, मार्केट लिंकेज और बैंक लिंकेज जैसी सेवाओं में निरंतर सहयोग दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्कशॉप, मेलों एवं स्टॉल के माध्यम से उनके व्यवसाय को गति प्रदान की जाएगी।

समारोह में राफेल मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. केदार शुक्ला, सरपंच ग्रेविनभाई टंडेल तथा महिला एवं बाल विकास की सदस्य सह वार्ड सदस्य हेमाबेन द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। अतिथियों ने आने वाले दिनों में प्रशिक्षित महिलाओं को विशेष सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में मार्केटिंग तकनीक सलाहकार व कंसल्टेंट मेघना पटेल एवं मेंटर कृष्ण सिंघल ने ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग तकनीकों पर मार्गदर्शन दिया। सरपंच ग्रेविनभाई टंडेल ने भी महिलाओं के लिए जागरूकता एवं सहयोगात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की।

अंत में यह जानकारी दी गई कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा जिला उद्योग केंद्र, वलसाड में भी विभिन्न प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में संस्थान के सतत प्रयासों और कार्यों की उपस्थित जनों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *