LAXYAVAIDH MEDIA

Hindi News | Vapi • Valsad • Daman | Local to National News

कार्रवाई के बाद भी बेखौफ ? GM गेस्ट हाउस पर फिर गंभीर आरोप

वापी के GIDC VIA रोड क्षेत्र स्थित GM गेस्ट हाउस एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है। स्थानीय सूत्रों एवं क्षेत्रवासियों के अनुसार, इस गेस्ट हाउस में कथित रूप से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियाँ लंबे समय से संचालित होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि इन गतिविधियों में “मिलन” नामक व्यक्ति की भूमिका की गहन जांच की मांग की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि कुछ दिन पूर्व उद्योग नगर पुलिस थाना द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद, कथित अवैध गतिविधियाँ पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं।

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर तीव्र आक्रोश है कि यदि पूर्व कार्रवाई के बाद भी ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं, तो यह कानून व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस के आसपास के व्यापारिक व आवासीय क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।

क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष व गहन जांच, नियमित निगरानी और बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *