वापी से 15 वर्षीय बालक लापता, परिजनों की अपील – मदद करें

वापी | प्रतिनिधि
शहर के शुभम ग्रीन सिटी क्षेत्र से एक 15 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनायक कलीश (उम्र 15 वर्ष) कल से अपने निवास शुभम ग्रीन सिटी, वापी से लापता है।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी है, घटना के बाद से परिवारजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने विनायक को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 98793 78311
साथ ही नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि नज़दीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचना दें।
परिवार और पुलिस दोनों स्तर पर तलाश जारी है।
🙏 नागरिकों से अपील है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बालक को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *