
वापी | वापी टाउन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 25 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से 29 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे के बीच मोराई कोलक नदी ब्रिज के पास, सूरत से मुंबई जाने वाले मार्ग के किनारे से अज्ञात चोरों ने काली रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (GJ-15-EA-4174) चोरी कर ली थी, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये है।
पीड़ित की शिकायत पर वापी टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता–2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेमवीर सिंह (IPS) एवं वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक श्री युवराजसिंह जाडेजा (IPS) के निर्देश पर तथा वापी डिवीजन के उप पुलिस अधीक्षक श्री बी.एन. दवे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
वापी टाउन पुलिस निरीक्षक श्री एम.पी. पटेल के नेतृत्व में पुलिस और सर्विलांस स्टाफ की अलग-अलग टीमों ने तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच कर सूरत शहर के सारोली क्षेत्र से दो आरोपियों —
(1) मोटाराम पुत्र स्वरूपाराम देवासी
(2) दिलीपकुमार पुत्र स्वरूपाराम देवासी
निवासी: ओम वास्तु अपार्टमेंट, ए-विंग, रूम नं. 802, हेमंतछणिया, सारोली, सूरत — को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई होंडा साइन मोटरसाइकिल के अलावा चोरी में प्रयुक्त बजाज मैक्सिमा कार्गो तीन पहिया टेंपो (GJ-05-CZ-5631) भी बरामद किया है। कुल जब्त मुद्दामाल की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पुलिस निरीक्षक श्री एम.पी. पटेल
पुलिस उप निरीक्षक श्री आर.डी. पाटील
हेड कांस्टेबल प्रदीपसिंह प्रतापसिंह (ब.नं. 1054)
पुलिस कांस्टेबल अल्पेशभाई भीमाभाई (ब.नं. 1015)
पुलिस कांस्टेबल भवानिसिंह भूपतसिंह (ब.नं. 302)
पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। वापी टाउन पुलिस की इस सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Leave a Reply