वलसाड में 1.478 किलो गांजा बरामद, एसओजी की बड़ी कार्रवाई

वलसाड ग्रामीण पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सेगवा गांव से 1.478 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसओजी वलसाड द्वारा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक प्रेम वीर सिंह (सूरत रेंज) के मार्गदर्शन एवं जिला पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह जाडेजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

उमेदभाई उर्फ भाणाभाई मगनभाई कोली पटेल (उम्र 57 वर्ष), निवासी सेगवा गांव, सडक़ फलिया, जिला वलसाड।

आरोपी के पास से 1.478 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹73,900) बरामद किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 8(सी), 20(बी)(II)(B) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाले अधिकारी/कर्मचारी

पुलिस निरीक्षक (PI) ए.यू. रोज
पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) एस.आर. सुसलादे
एएसआई अशोककुमार रमाशंकर
एएसआई भावेश कुमार मगनभाई
हेड कांस्टेबल मोहम्मदसफी सुलेमानभाई
हेड कांस्टेबल किरीटसिंह धरमशीभाई
पुलिस कांस्टेबल वरुण हरिशचंद्र
पुलिस कांस्टेबल महेंद्रदान जिलुभा
हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) रमेशभाई भगुभाई
आउटसोर्स ड्राइवर अमर जगुभाई

एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई को पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *