वायरल स्क्रीनशॉट से हड़कंप: वलसाड–नवसारी रूट पर अवैध शराब कटिंग का आरोप

Viral screenshot

वलसाड जिले से नवसारी की ओर जाने वाले रूट पर अवैध शराब की “कटिंग” और सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चलने का दावा करते हुए एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल संदेश में कुछ व्यक्तियों के नाम लेते हुए रोजाना कई गाड़ियों के माध्यम से सैकड़ों शराब की पेटी कटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

संदेश में यह भी उल्लेख है कि 12 फरवरी को “इनोवा क्रिस्टॉ ” नाम की एक गाड़ी को SMC द्वारा वलसाड जिले में पकड़ा गया था, जिसका FIR नंबर 11200011260/2026 बताया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने का दावा किया गया है।

वायरल पोस्ट में पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

👉 नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल संदेश के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तथ्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *