

अहमदाबाद/लक्ष्यवेध
PSI राकेश तलपड़ा के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस, अहमदाबाद रेंज ने बड़ी सफलता हासिल की है। अहमदाबाद ग्रामीण जिले के साणंद टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज लूट व डकैती के गंभीर मामले में 16 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्रवाई अहमदाबाद विभाग के पुलिस महानिरीक्षक Vidhi Chaudhary (IPS) के निर्देश पर तथा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक A.P. Brahmbhatt के मार्गदर्शन में की गई।
PSI राकेश तलपड़ा की सूझबूझ से मिली सफलता
लगातार फरार चल रहे आरोपी रसीक उर्फ आसिक नंदिया भाभोर (उम्र 50 वर्ष) को पकड़ने में PSI राकेश तलपड़ा की रणनीति निर्णायक साबित हुई। तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर टीम ने अहमदाबाद जिले के दस्क्रोई तालुका अंतर्गत झाणु, वणकरवास क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा, जहां वह भेष बदलकर मजदूरी कर रहा था।
यह मामला साणंद टाउन पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 173/2010, IPC की धारा 395 व 397 के तहत दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 35(1)(ज) के अंतर्गत कार्रवाई कर
12 जनवरी 2026, शाम 7 बजे आगे की प्रक्रिया के लिए साणंद टाउन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम
PSI राकेश तलपड़ा
PC चिरागकुमार
PC किशनकुमार

Leave a Reply